कुनिहार : राजेंद्र ठाकुर को लगातार चौथी बार मिली सोलन नम्बरदार संघ के अध्यक्ष पद की कमान
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
लोक निर्माण विभाग कुठाड में जिला सोलन नंबरदार संघ की बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य भूमिका भगत राम चौधरी राष्ट्रिय अध्यक्ष नंबरदार संघ एवं संगठन मंत्री भीम सिहं चौहान ने निभाई।आज की बैठक में सर्वसमिति से एक बार फिर से सोलन जिला के वर्तमान प्रधान राजेंदर ठाकुर को उनके अच्छे व्यवहार व लोगों के मध्य उनकी निष्ठा से कार्य करने की प्रणाली को देखते हुए चौथी बार सोलन जिला के प्रधान पद दिया गया और उनके साथ महासचिव पद पर प्रताप सिंह ठाकुर को ये जिमेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कार्यकारिणी में उप प्रधान बाबू राम, बबिता, महासचिव प्रताप सिंह ठाकुर, सचिव श्रीराम, सह सचिव सफी मोहम्मद और कोषाध्यक्ष परमानंद शर्मा, मोहन लाल, प्रेस सचिव रणवीर सिंह व उनके साथ सदस्यों के रूप में नरेश, कुलदीप, प्रदीप, कृष्ण लाल, दीप राम, नेत्र सिह व करमेंद्र सिहं को रखा गया। राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि मुझे दी गई, जिम्मेदारी को नंबरदारों के हक के लिए हमेशा पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाउंगा।
