राजगढ़: अर्जुन सिंह ठाकुर भनोग विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चुने गए
( words)

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भनोग की विद्यालय प्रबंधन समिति के चुनाव में अर्जुन सिंह ठाकुर को एसएमसी भनोग का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। एस एम सी के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए और अध्यक्ष सहित पूरी कार्यकारिणी को निर्विरोध चुन लिया गया। नरपत ठाकुर, रीना ठाकुर, ललिता ठाकुर, मीरा, रीता, जगमोहन, हेमलता, जगदीश, सुमित्रा, रेखा और मंजू को सर्वसम्मति से समिति का सदस्य चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्जुन सिंह ठाकुर ने कहा कि वे पूरी निष्ठा से स्कूल और इसके छात्रों के हितों के कार्य करते रहेंगे। ताकि भविष्य में भी भनोग स्कूल शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में अव्वल आता रहे।