राजगढ: गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने घर से बरामद की 28 ग्राम चरस
( words)

यशवंत नगर के पुलिस दल को 28 ग्राम चरस पकड़ने में सफलता मिली है। प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस दल सामान्य गश्त पर था, तो गुप्त सुचना मिली की भूईल गांव में एक व्यक्ति चरस बेचने का कार्य करता है और अगर इसी समय तलाशी ली जाये तो उसके घर से चरस मिल सकती है। पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर उस व्यक्ति के घर में छापा मारा और गहन तलाशी के दौरान घर पर रखी एक हाथ की सिलाई मशीन के अंदर से 28 ग्राम चरस बरामद की। घर पर एक ही व्यक्ति मौजूद था। पुलिस ने घर पर मौजूद व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी है। मामले की पुष्टि उप पुलिस अधीक्षक भीष्म ठाकुर ने की है।