राजगढ़: देवठी के स्वयं सहायता समूह शिरवा द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
**एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत रोपे पौधे
राजगढ़ की ग्राम पंचायत देवठी मझगांव के स्वयं सहायता समूह शिरवा द्वारा एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवानिवृत सूबेदार सुरेश ठाकुर ने बताया कि यह पौधारोपण में समूह की महिलाओं और स्थानीय लोगो द्वारा भाग लिया गया। इस कार्यक्रम के दौरान 50 देवदार के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर चाय और मिष्ठान का प्रबंध लायक राम चौहान द्वारा किया गया। महिला मंडल देवठी मझगाँव की प्रधान पुष्पा वर्मा ने कहा कि प्रकृती का सरंक्षण करना हम सभी का दायित्व है और सभी को हर वर्ष बढ़चढ़ कर पौधरोपण करना चाहिए। उन्होंने पिछले वर्ष लगाए गए पौधों की अच्छी देखभाल के लिए स्वयं सहायता समूह को 1100 रुपए की राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया।
