राजगढ़ युवा मोर्चा मंडल पच्छाद की बैठक आयोजित
राजगढ़ युवा मोर्चा मंडल पच्छाद की बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। इस दौरान पच्छाद विधयाक रीना कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश और सिरमौर जिला मोर्चा प्रभारी जितेंद्र ठाकुर विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। इस बैठक का शुभारंभ मां भारती के चरणों में मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया व राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम किया गया। इसके बाद राजगढ़ क्षेत्र में दो युवक का आकस्मिक निधन होने पर दो मिनट का मौन रखा गया।
मुख्य अतिथि विधायक रीना कश्यप ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा की युवा संगठन की रीड की हड्डी है कोई भी संगठन तब तक नहीं चल सकता जब तक उसमें ऊर्जावान युवाओं की भागीदारी न हो। उन्होंने युवाओं को कंधे से कंधा मिलाकर चलने व संगठन के लिए सदा समर्पित रहने की बात कही। इसके बाद मंडल महामंत्री सुरेंद्र ने युवाओं को संबोधित किया व संगठन के युवाओं की भागीदारी उनके कार्य कर्तव्य का कैसे निर्वहन करना है। इसके बाद मंडल उपाध्यक्ष अरुण चौहान ने युवाओं को संबोधित किया।
जिला सिरमौर महासचिव सतीश ठाकुर ने युवाओं को संगठित व ऊर्जावान हो कर संगठन केे लिए कार्यरत रहने की बात कही। सिरमौर युवा मोर्चा प्रभारी जितेंद्र ठाकुर ने प्रदेश व देश में चल रही मोर्चा की गतिविधियों के बारे में विस्तृत चर्चा की। बैठक के उपरांत में युवा मोर्चा पच्छाद महामंत्री प्रमोद पुंडीर ने मुख्य अतिथि व सभी गणमान्य व्यक्तियों का इस बैठक पर आने के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया और कहा कि युवा मोर्चा कंधे से कंधा मिलाकर दिन-रात संगठन के लिए कार्य करेगा। इसके उपरांत युवा मोर्चा अध्यक्ष सुदर्शन जैलदार ने मुख्यातिथि व उनके साथ आए सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया।
इस बैठक में इनके साथ मंडल महामंत्री पच्छाद सुरेश ठाकुर, जिला महासचिव सतीश ठाकुर, बीडीसी उपाध्यक्ष तारा ठाकुर सभी विशेष अतिथि उपस्थित रहे।