खाद्य आपूर्ति मंत्री ने घुमारवीं में सुनी जनसमस्याएं
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने विश्राम गृह लोक निर्माण विभाग घुमारवीं में लोगों की जन समस्याओं को सुना तथा अधिकतर शिकायतायों का मौके पर ही निपटारा किया। इस अवसर पर राजेन्द्र गर्ग ने कहा कि वर्तमान केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है ताकि किसान, गरीब व पिछड़े वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य किसान मजदूर व गरीब वर्ग के लोगों को लाभान्वित करना है ताकि वे सम्मान पूर्वक अपना जीवन यापन कर सके।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पहलू यह है कि आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की यात्रा का भागीदार बनाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना आरम्भ की गई। इस योजना के अंतर्गत उज्ज्वला योजना में आंशिक रूप से छुट हुए परिवारों को भी निःशुल्क घरेलू गैर कुनेक्शन प्रदान किए गए ताकि कोई भी घर गैस कुनेक्शन से वंचित न रह सके। उन्होंने कहा कि इस योजना से जहां महिलाओं को धुंए से होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिली, वहीं पर्यावरण संरक्षण में भी काफीलाभ हुआ है।
इस अवसर पर हिमाचल की बेटी कंगना रणौत के सर्मथन में महिला मोर्चा मंडल घुमारवीं द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। मंत्री राजेन्द्र गर्ग ने भी अभियान में हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री राजेश शर्मा, महिला मोर्चा मंडल घुमारवीं अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, महामंत्री रेणु ठाकुर, निर्मला देवी, उपाध्याय गोमती गौतम, सचिव शीतल नेगी, रंजना देवी, सदस्य कोमल उपस्थित थी।