राजीव कुमार गौतम बने दाड़लाघाट GSSS के प्रधानचार्य
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट में बुधवार 30 सितंबर को राजीव कुमार गौतम ने प्रधानाचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य हंसराज शर्मा ने विद्यालय के सभी अध्यापकों के साथ राजीव कुमार का स्वागत किया। इस विद्यालय में प्रधानाचार्य का पद काफी समय से रिक्त चल रहा था। अब प्रधानाचार्य का पद भरने पर समस्त विद्यालय परिवार और विद्यालय प्रबंधन समिति ने खुशी व्यक्त की है। विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान हेमराज ठाकुर ने भी प्रबंधन समिति एवं अभिभावकों की ओर से विभाग तथा सरकार का आभार व्यक्त किया गया।
प्रधानाचार्य राजीव कुमार गौतम ने इस अवसर पर विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए अपना पूरा समय देने का भरोसा दिया। विद्यालय के उपप्रधानाचार्य हंसराज शर्मा ने विद्यालय में उपस्थित 50% स्टाफ का परिचय प्रधानाचार्य से करवाया। उन्होंने नवनियुक्त प्रधानाचार्य को अपनी तथा समस्त स्टाफ की ओर से पूरा सहयोग देने व हर प्रकार की सहायता करने का भरोसा दिलाया।
