बौखलाहट में हिंसक हमले करवा रही ममता दीदी : राकेश गौतम
बंगाल में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हुआ कातिलाना हमला बेहद शर्मनाक है तथा भाजपा इसकी घोर निंदा करती है। भाजपा जिला सचिव सोलन राकेश गौतम ने कहा कि बंगाल में ममता दीदी अपनी राजनीतिक हार को समक्ष देखकर बौखला गई है तथा बौखलाहट में हिंसक हमले करवा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना ओच्छी राजनीति को दर्शाती है तथा इसके लिए बंगाल की जनता ममता दीदी को माफ नहीं करेगी।
राकेश गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ देवभूमि हिमाचल प्रदेश के देवी देवताओं का आशीर्वाद एवं देवतुल्य जनता का स्नेह है। इसलिए उनके मनोबल को कोई भी नहीं तोड़ सकता और न ही हिंसक घटनाएं उनके मनोबल को गिरा सकती हैं। उन्होंने कहा कि देशभर की जनता का अपार स्नेह जेपी नड्डा के साथ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेहनत से इस बार भाजपा बंगाल का गढ़ भी जीत जाएगी।
