रक्कड़ पुलिस ने दांगड़ा में पकड़ी 11 बोतल देसी शराब
( words)
विनायक ठाकुर : रक्कड़
पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत पड़ते दांगड़ा में पुलिस ने गश्त के दौरान एक दुकानदार से 11 बोतल देसी शराब देसी संतरा बरामद की है। प्राप्त जानकारी के।अनुसार रक्कड़ पुलिस ने उक्त दुकान पर छापा मारा इस दौरान उन्होंने 11 बोतल देसी शराब बरामद की है। आरोपी की पहचान नरेश कुमार निवासी बणी दांगड़ा के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि रक्कड़ थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने करते हुए बताया कि रक्कड़ पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
