रक्कड़ पुलिस ने भरौली जदीद में पकड़ी 8 बोतल अवैध देसी शराब
( words)
विनायक ठाकुर। रक्कड़
पुलिस थाना रक्कड़ के अंतर्गत पड़ते भरौली जदीद में पुलिस ने गश्त के दौरान एक दुकानदार से 8 बोतल अवैध देसी शराब ऊना मार्का बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रक्कड़ पुलिस ने उक्त कन्फेक्शनरी की दुकान पर छापा मारा इस दौरान उन्होंने 8 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की है। आरोपी की पहचान सुरेंद्र कुमार निवासी भरौली के रूप मे हुई है। मामले की पुष्टि रक्कड़ थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने करते हुए बताया कि रक्कड़ पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
