रमेश कुमार बने करसोग युवा कांग्रेस के अध्यक्ष
करसोग। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के नतीजे घोषित किए गए जिसमें करसोग से रमेश कुमार युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए। रमेश कुमार को काफी अनुभवी अध्यक्ष के रूप में माना जा रहा है। यह पहले ग्राम पंचायत खादरा से 2010 -11 से 2016 तक उप प्रधान बने। वह हिमाचल के ऐसे पहले उपप्रधान थे जो कि 22 वर्ष की उम्र में उपप्रधान के पद पर काबिज हुए। इससे पहले यह युवा कांग्रेस में महासचिव थे। इनके अध्यक्ष बनने से युवा कांग्रेस के लोगों में खुशी की लहर आ गई है। माना जा रहा है कि इनके अनुभव से युवा कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।
केवल शर्मा को युवा कांग्रेस का उपाध्यक्ष तथा देशराज, पवन कुमार व धर्मेंद्र कुमार को युवा कांग्रेस का महासचिव चुने जाने पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी, पूर्व मंत्री मंसाराम पूर्व विधायक मस्तराम प्रदेश सेवादल उपाध्यक्ष संतराम धीमान, सेवादल अध्यक्ष हिरदाराम, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कौरा वर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ जय गोपाल गुप्ता, अनुसूचित जाति अध्यक्ष रमेश कुमार, निर्मला चौहान उपाध्यक्ष धन्नालाल, जगत राम जगत महासचिव अशोक शर्मा, हरिओम शर्मा, भगतराम व्यास सचिव उत्तम चंद चौहान, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर ठाकुर सेन मेहता, जिला महासचिव धर्म सिंह धन्नालाल कमला वर्मा, भोला दत्त हेतराम शर्मा, संजय शर्मा तथा कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इनकी युवा कांग्रेश की कार्यकारिणी चुने जाने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।