रामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चार की मौत, एक गंभीर घायल
जिला शिमला के रामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। इस हादसे में चार लोगों ने अपनी जान गवां दी है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मिली जानकारी के अनुसार रामपुर के शलून कैंची के पास ऑल्टो कार HP06B-3901 सड़क से 500 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। मृतकों में तीन लोग एक ही गांव के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी एक शादी समारोह से लौट रहे थे।
हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान अविनाश मांटा उम्र 24 वर्ष पुत्र देविंद्र मांटा निवासी गांव चकली डाकघर दियोठी रामपुर शिमला, सुमन उम्र 22 वर्ष पुत्र भाग चंद गांव कुकही डाकघर दरकाली तहसील रामपुर जिला शिमला, हिमानी उम्र 22 वर्ष पुत्री दलीप सिंह गांव कुकही डाकघर दरकाली तहसील रामपुर जिला शिमला और संदीप उम्र 40 वर्ष पुत्र चेत राम गांव कुकही डाकघर दरकाली तहसील रामपुर जिला शिमला के तौर पर हुई है। हादसे में शिवानी उम्र 22 वर्ष पुत्री दलीप कुमार गांव कुकही डाकघर दरकाली तहसील रामपुर जिला शिमला घायल है।
