रामपुर में दो युवकों से 8.26 ग्राम चिट्टा बरामद
( words)
जिला शिमला के रामपुर में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने रामपुर के पास राजपुरा रोड पर दो युवकों से 8.26 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। दरअसल पुलिस रामपुर के पास राजपुरा रोड पर शाम करीब साढ़े सात बजे गश्त पर मौजूद है। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को 8.26 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा। आरोपियों की पहचान फर खान (उम्र 23) वीपीओ खेड़ी तहसील रुडकी जिला हरिद्वार उत्तराखंड और चुन्नी लाल (उम्र 32) पुत्र बूढ़ी सिंह ग्राम, मत्रेवाल पीओ नोगली तहसील रामपुर जिला शिमला के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
