कसौली की पंचायत दाड़वा की रंजना ठाकुर ने की मिलिट्री नर्सिंग सर्विस की परीक्षा पास
** मिलिट्री हॉस्पिटल रांची, झारखंड में बतौर नर्सिंग ऑफिसर देंगी सेवाएं
कसौली उपमंडल की ग्राम पंचायत दाड़वा के जतरोग (बढेच) गांव की रंजना ठाकुर ने मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) परीक्षा पास कर प्रदेश और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उनके पिता मनीराम, दाड़वा पंचायत के पूर्व उपप्रधान रह चुके हैं। ग्राम पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर ने रंजना की इस उपलब्धि के लिए उनके माता-पिता को बधाई दी और कहा कि रंजना की इस उपलब्धि ने पंचायत व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि रंजना की यह उपलब्धि पहाड़ी क्षेत्र के लिए खुशी के बात है, जिससे कि समस्त क्षेत्र गर्वान्वित हुआ है तथा ये उपलब्धि अन्य बेटियों व युवाओं के लिए प्रेरणा है। बता दे कि रंजना की प्रारंभिक शिक्षा सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुठाड़ से हुई थी। बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई उन्होंने बडू साहिब विश्वविद्यालय से की और इसके बाद फॉर्टिस हॉस्पिटल, मोहाली में अपनी सेवाएं दीं। वर्तमान में रंजना ठाकुर पीजीआई चंडीगढ़ में प्रोजेक्ट नर्सिंग के पद पर कार्यरत हैं। अब उन्होंने MNS परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है और मिलिट्री हॉस्पिटल रांची, झारखंड में बतौर नर्सिंग ऑफिसर सेवाएं देंगी।
