कुनिहार : रंजीत ठाकुर बने शूलिनी प्राइवेट बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष
( words)
रंजीत सिंह। कुनिहार
शूलिनी प्राइवेट बस ऑपरेटर संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से रंजीत ठाकुर को अध्यक्ष व धीरज पूरी को महासचिव बनाया गया। इसके अलावा कैलाश ठाकुर, नितेश वर्मा, रोहित शर्मा को उपाध्यक्ष व अनिल कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसमें बलवीर ठाकुर को मीडिया प्रभारी व रघुविंदर मेहता, प्रताप ठाकुर व लक्ष्मी सिंह ठाकुर को सलाहकार नियुक्त किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि पूरी कार्यकारणी को साथ लेकर हर समय ईमानदारी के साथ प्राइवेट बस ऑपरेटरों के हितों के लिए जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।
