अर्की पहुंचने पर रतन सिंह पाल का ज़ोरदार स्वागत
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल को हिमाचल प्रदेश राज्य कोऑपरेटिव डेवलपमेंट फेडरेशन लिमिटेड का चेयरमैन नियुक्त किए जाने से अर्की निर्वाचन क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसी कड़ी में अर्की आने पर पाल का अर्की भाजपा द्वारा गलोग, शालाघाट व अर्की विश्राम गृह में बैंड बाजे के साथ स्वागत किया गया। अर्की भाजपा के मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय ने इस अवसर पर राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज, संगठन मंत्री पवन राणा व जिला पालक राजीव सहजल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के लिए खुशी का अवसर है कि 2017 के अर्की विस क्षेत्र के प्रत्याशी को यह दायित्व मिला तथा दायित्व मिलने पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि 2022 में भाजपा की विजय सुनिश्चित है व 2022 में भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह दायित्व मिलने पर अर्की का चहुमुखी विकास होगा और अर्की विधानसभा की सीट प्रदेश के संगठन व मुख्यमंत्री की झोली में डालेंगे।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश राज्य कोऑपरेटिव डेवलपमेंट फेडरेशन लिमिटेड के चेयरमैन रतन सिंह पाल ने अपनी इस नियुक्ति का श्रेय अर्की की जनता को दिया। उन्होंने सर्वप्रथम भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा वह प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित शीर्ष नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अर्की की जनता व कार्यकर्ताओं ने ऑक्सीजन की तरह कार्य किया है। उन्होंने कहा कि कोऑपरेटिव विभाग में बहुत से कार्य करने को है तथा जमीनी स्तर पर किसानों बागवानों व कार्यकर्ताओं का जनता से संवाद है तथा कॉपरेटिव क्षेत्र को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने हिमाचल में सीमेंट के दामों को लेकर कहा कि यह मुद्दा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा।