भाजपा अर्की मंडल की बैठक में रतन सिंह पाल को किया सम्मानित
भाजपा अर्की मंडल की मासिक बैठक मंडलाध्यक्ष डीके उपाध्याय की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह अर्की में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा उपाध्यक्ष प्रदेश पुरुषोत्तम गुलेरिया व शिमला संसदीय क्षेत्र के विस्तारक प्रियव्रत शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा विस्तारकों का सम्मान करना व नवनियुक्त हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव डवलपमेंट फेडरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष रतन सिंह पाल का सम्मान करना रहा। रतन सिंह पाल को अध्यक्ष बनाए जाने पर उनको लाल टोपी पहना कर व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया तथा जिन विस्तारकों ने दिए गए ग्राम केंद्रों में उत्कृष्ट कार्य किए उन्हें भी विशेष अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के बारे में भी बैठक में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष जय नन्द शर्मा, ओम प्रकाश गांधी, महामंत्री यश पाल कश्यप, राकेश ठाकुर, राजेश महाजन, सुरेश जोशी, रमेश ठाकुर, राकेश गौतम, संतोष शुक्ला, आशा परिहार, रीना भरद्वाज, महेंद्र ठाकुर, जगदेश्वर शुक्ला, सन्त राम भरद्वाज, दलीप पाल, रिखी राम कौंडल, अनूप चौहान, हेमलता कौशल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
