अर्की : साई पंचायत में खुला राशन डिपो, प्रतिनिधियाें ने दी बधाई
मनाेज शर्मा। अर्की
नव निर्मित साई पंचायत में राशन डिपो खुल चुका है, जिससे साई पंचायत मे आज (रविवार) से स्थानीय जनता को राशन मिलना शुरू हो गया है। पंचायत प्रधान हरीराम वर्मा के प्रयास से वर्ष 2021-22 मे व अन्य सदस्यो के साथ सोसायटी का गठन किया गया। जिससे साई पंचायत मे उचित मूल्य की दुकान/राशन डिपो खुल गया। डिपो खुलने से स्थानीय जनता मे बहुत खुशी है। बता दें कि पहले लोगों को तकरीबन पांच किलो मीटर चल कर बालेरा से राशन लाना पड़ता था। समय और गाड़ी न मिलने के कारण लोगों को काफी मुश्किलाें का सामना करना पड़ता था। वहीं, उचित मूल्य की दुकान/राशन डिपो मे लोगों को सस्ती दरो पर राशन के साथ अन्य वस्तुएं भी उपलब्ध होगी। इससे स्थानीय जनता का कीमती समय और धन की बचत होगी। नई पंचायत में डिपो खुलने पर पंचायत प्रधान हरीराम वर्मा, पंचायत समीति सदस्य शशि कांत सोशल एक्टिविस्ट हेमराज व युवा नेता वेद प्रकाश ठाकुर ने स्थानीय जनता को बधाई दी।
