धर्मशाला : क्षेत्रीय डाक बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला
साईं इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में आज क्षेत्रीय डाक बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह केदौरान अधीक्षक डाकघर धर्मशाला सुरेंद्र पाल शर्मा द्वारा मैक्लॉडगंज और बीड पर पिक्टोरिअल कलेक्शन का विमोचन किया गया। पिक्टोरिअल कलेक्शन पर जानकारी देते हुए अधीक्षक ने बताया कि यह एक पोस्ट मार्क किसी पर्यटक, धार्मिक, ऐतिहासिक या महत्वपूर्ण स्थान या चीज़ को उजागर करने वाली प्रतिकृति अथवा तस्वीर दिखाता है। इसी आधार पर तैयार किए गए विशेष कलेक्शनों (मैक्लॉडगंज और बीड़) का विमोचन किया गया। इस अवसर पर कमल शर्मा सहायक अधीक्षक, तेजस्वी महाजन निरीक्षक, मधु सुदन (वरिष्ट डाक टिकट संग्रहक) रिजुल गिल (डाकटिकट संग्रहक) व अकांक्षा सूद, कार्यालय सहायक, मुख्य रूप से उपस्थित थे।
