सोलन : जमीन का एग्रीमेंट कर नहीं करवाई रजिस्ट्री
( words)
पुलिस थाने में जमीन की हेराफेरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विजय अरोड़ा पुत्र कश्मीरी लाल वासी कोठी-342, सैक्टर-2 पंचकूला हरियाणा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने पुलिस को बताया कि उसने प्रवीण दीवान पुत्र योगेन्द्र दीवान एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मैसर्ज हिमालयन वेजी फ्रूट वासी
हाउस नं-1536, सैक्टर-33 बी चंडीगढ़ से मोहल कोटी स्थित जमीन को कुल 2 करोड़ 63 लाख 80 हजार में खरीदने का एग्रीमेंट किया था। आरोपी को 39,80,000 रुपए एडवांस भी दिए थे। परंतु उसने उसके नाम संपत्ति रजिस्टर नहीं करवाई है। उसने हेराफेरी कर प्रॉपर्टी का नाम बदल दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
