रोहडू : रेणुका ठाकुर बनी कॉमनवेल्थ गेम्स में खेलने वाली हिमाचल की पहली क्रिकेटर
एक बार फिर किया प्रदेश का नाम रोशन
प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि दो महिला क्रिकेटरों का चयन टीम इंडिया में हुआ है। पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल क्रिकेट में भारत की ओर से प्रदेश की दोनों क्रिकेटर खेलेंगी।इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल चर्चा में है। पहली बार T20 क्रिकेट प्रतियोगिता इसमें शामिल कि जा रही हैं जहां हिमाचल क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रेणुका ठाकुर और हरलीन देओल भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा होंगे। इसी के साथ दोनों महिला राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाली पहली क्रिकेटर बन जाएगी। सूत्रों से पता चला है कि यह खेल 29 जुलाई से शुरू होंगे। टीम इंडिया को ग्रुप ए में शामिल किया गया है। शिमला की रेणुका जहां एक तरफ तेज गेंदबाज है वहीं दूसरी और पंजाब की हरलीन अपने बल्ले का जादू दिखाते नजर आती हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में अन्य शामिल होने वाली टीम में बारबाडोस, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया भी शामिल है।
श्रीलंका के खिलाफ रेणुका ने छोड़ी छाप:
हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ तीन एक दिवसीय मैचों की सीरीज में रेणुका ने गेंदबाजी से छाप छोड़ी है। दूसरे एक दिवसीय मैच में चार विकेट लेकर रेणुका प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं।
