जयसिंहपुर : शिविर के पहले दिन नाैण के आसपास की मरम्मत और साफ-सफाई
सत्य साईं युवक मंडल दगोह नेकी नाैण के आसपास मरम्मत एवं साफ-सफाई
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
युवा सेवा एवं खेल विभाग कांगड़ा स्थित धर्मशाला के तत्वाधान में आयोजित खंड स्तरीय युवा शिविर का आयोजन सत्य साईं यूथ क्लब दगोह द्वारा शनिवार को किया गया। यह तीन दिवसीय युवा कार्य शिविर 18 से 20 फरवरी तक चलेगा शिविर के पहले दिन आज सत्य साईं युवक मंडल दगोह द्वारा नौण, बाबड़ी के पास की झाड़ियों की साफ-सफाई एवं आसपास पंचायत द्वारा किए गए कार्य का फैला मलबा और कचरा हटाया कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्य साईं युवक मंडल दगोह के प्रधान सुभाष धीमान द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में सुभाष धीमान, शम्मी धीमान, शिवम धीमान, काजल धीमान, साहिल, हनी, अभी, शगुन, विशाल, अक्कू, नैतिक, सुजल राणा व नरेंद्र कुमार आदि ने भाग लिया। सत्य साईं युवक मंडल दगोह की ओर से कार्य शिविर में भाग लेने वाले सभी युवाओं के लिए रिफ्रेशमेंट की भी व्यवस्था की हुई थी।
