धुन्दन स्कूल में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुन्दन की एनएसएस इकाई ने 72वा गणतंत्र दिवस मनाया। प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दौरान मुख्य अतिथि एसडीटीओ के प्रधान रत्न मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज को लेकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन कार्यक्रम अधिकारी संतोष बट्टू ने गणतंत्र दिवस पर अपना वक्तव्य रखा। स्वयं सेवी अंजलि ने संविधान की प्रस्तावना पर प्रकाश डाला और हिमानी, भगत भारत के गौरव शाली इतिहास पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि रत्न मिश्रा ने 1100 की राशि स्वयंसेवियों को मिष्ठान के लिए दी। इस अवसर पर नरेंद्र कपिला, अमर सिंह वर्मा, प्रकाश चंद और ज्ञान गुप्ता मौजूद रहे।
प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने अपने उद्बोधन में वीरों की शहादत को याद किया व राज्य स्तरीय गणतंत्र परेड में भाग लेने वाले स्वयंसेवी चेतना और आशीष को बधाई दी और गणतंत्र दिवस के पावन बेला पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
