मांगल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांगल में 72 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। नवनिर्वाचित मांगल पंचायत प्रधान उर्मिला देवी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर पंचायत उपप्रधान सीताराम ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा द्वारा सभी को अपना दायित्व ईमानदारी से पूरा करने का आह्वान किया तथा देश के प्रति समर्पण की भावना रखें यह संदेश दिया गया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने विद्यालय के आसपास सफाई अभियान चलाया तथा समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर एसएमसी प्रधान दितु राम ठाकुर, पंचायत सदस्य देवी राम, चंपा देवी, सुनीता देवी, निर्मला देवी, प्यारे लाल, बंसी राम, प्रेम लाल, नगीन चंद, चुनीलाल, रमेश चंद, लालमन चौहान, धर्मपाल, मनोहर लाल, श्याम लाल, महिला मंडल मांगल की सदस्य सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
