दाड़लाघाट :संक्रमितों और गांव के अन्य लोगों को घर द्वार पर ही आवशयक वस्तुएं करवाई जा रही उपलब्ध
( words)
दाड़लाघाट : एक ही परिवार के 16 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत सुरजपुर के बाणन गांव को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। संक्रमितों और गांव के अन्य लोगों को आवश्यक वस्तुओं और दवाइयों की किल्लत न हो इसके लिए पंचायत प्रधान ओम प्रकाश द्वारा लोगों को उनके घर द्वार पर ही राशन के साथ साथ रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं और दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही है। इस दौरान प्रधान के साथ पथेड़ वार्ड से पंचायत सदस्य नरेश, संदीप, धनी राम, राशन डीपो सहायक व सोखर से कुलदीप आदि मौजूद रहे।
