कांगड़ा : सेवानिवृत राम कृष्ण चौधरी ने कांग्रेस टिकट के लिए जताई दावेदारी

मनोज कुमार। कांगड़ा
कांगड़ा में कांग्रेस टिकट के लिए टिकटार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में कांगड़ा विधानसभा में समाजसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रहे सेवानिवृत डिप्टी चीफ इंजीनियर राम कृष्ण चौधरी ने कांग्रेस टिकट के लिए अपनी दावेदारी ठोकी है। उन्होंने आज अपने घर में समर्थकों के साथ बातचीत कर कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन कर दिया है। आपको बता दें की राम कृष्ण चौधरी समाजसेवा के क्षेत्र में लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कोरोना जैसी घड़ी में लोगों की भरपूर मदद की है। चौधरी रामकिशन जब सेवानिवृत्त होकर आए, तो उन्हें मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए टाटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल को एंबुलेंस भेज दी।
उन्होंने अपनी समाजसेवा जारी रखते हुए काेराेना के समय जब सभी लोग अपने घरों में थे, तब इन्होंने घर-घर जाकर लोगों को सैनिटाइजर मास्क व राशन वितरित किया। उन्होंने बताया की वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। अगर हाईकमान उन्हें कांग्रेस की टिकट देती की टिकट देता है, तो कांगड़ा की जनता का उन्हें भरपूर सहयोग मिलेगा और वह कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में भारी बहुमतों से कांग्रेस को जीत दिलाएंगे। उन्होंने यह भी साफ कर दिया की वह समाजसेवा की भावना से ही राजनीति में काम करेंगे।