कांगड़ा : सेवानिवृत्त दूरसंचार अधिकारी सुभाष चंद का निधन

मनोज कुमार। कांगड़ा
गांव जनयानकड़ के सेवानिवृत्त वरिष्ठ दूरसंचार अधिकारी सुभाष चंद का शनिवार को निधन हो गया। वे 68 वर्ष के थे तथा कुछ समय से अस्वस्थ थे। छोटी उम्र में ही उनकी नियुक्ति दूरभाष केंद्र पटियाला में ऑपरेटर के पद पर हुई थी। जहां काफी वर्ष सेवाएं देने के बाद उनका स्थानांतरण चंडीगढ़ में हुआ। वहां भी उन्होंने लंबे समय तक सेवाएं दीं। ये वो दौर था, जब फोन नहीं हुआ करते थे। दूरसंचार विभाग को भारत संचार निगम लिमिटेड ( BSNL) में बदले जाने पर वे कांगड़ा में सुपरिन्टेंडेंट के पद पर पदोन्नत हुए। वहां से सीनियर सुपरिन्टेंडेंट धर्मशाला स्थानांतरित हुए। दूरसंचार विभाग में 44 वर्ष तक सेवाएं देने के बाद 2013 में वे इसी पद पर कांगड़ा से सेवानिवृत्त हुए। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व सद्गति प्रदान करे।उनका रस्म वार (भोज) शनिवार 23 जुलाई को उनके निवास जनयानकड़ में होगा। ये जानकारी उनके सपुत्र मुनीष कुमार ने दी।