कांगड़ा तहसील से राजस्व चौकीदार सुरेश कुमार हुए रिटायर
( words)
तिलक राज। कांगड़ा
तहसील कार्यालय कांगड़ा के अंतर्गत आने वाले पटवार वृत्त मटौर में कार्यरत राजस्व चौकीदार सुरेश कुमार 27 वर्ष की सरकारी सेवा के बाद मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर तहसीलदार प्रवीण कुमार ने उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल व सुखद भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। तहसीलदार प्रवीण कुमार ने बताया कि वर्ष 1996 में उन्होंने सरकारी क्षेत्र में कदम रखा और 2016 में रेगुलर हुए। साथ ही स्टाफ की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट प्रदान की।
