भाजयुमो सोलन की समीक्षा बैठक आयोजित

बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा सोलन मंडल की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित भारद्वाज ने की। इस बैठक में युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला के प्रभारी कृष्णकांत विशेष रुप से मौजूद रहे। उन्होंने युवा मोर्चा द्वारा गत 3 महीनों में किए गए अनेकों कार्यक्रम, ब्लड डोनेशन से लेकर शहीद परिवारों को सम्मान व पौधरोपण जिसमे युवा मोर्चा के पूरे मंडल के अंदर 2500 पौधे रोपित किए, की समीक्षा की।
इस बैठक में भाजपा के डाक्टर राजेश कश्यप भी उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को अपना मार्गदर्शन दिया।
इस बैठक में उपस्थित रहे : जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा नरेंद्र ठाकुर, मंडल महामंत्री संजीव सूद, मंडल सचिव अभिषेक ठाकुर, जिला सचिव दिनकर, जिला महामंत्री भूपेंद्र, जिला कोषाध्यक्ष अरुण मेहता, मंडल महामंत्री अरुण ठाकुर, अमित भारद्वाज, पंकज ठाकुर, सचिन थापा, कृष्ण भारद्वाज, दिव्यांशु हंस, विमल शर्मा, रोहित शर्मा, राहुल शर्मा, मंगलेश राजपूत, मनमोहन सिंह, गौतम कुमार, गौरव साहनी, विशाल वैश, शुभम वर्मा, अभिषेक गुप्ता, रजत, संतोष कुमार आदि।