देहरा : ढलियारा में रोड सेफ्टी क्लब ने किया जागरूकता रैली का आयोजन
विनायक ठाकुर । देहरा
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में रोड सेफ्टी क्लब के माध्यम से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें एनसीसी और रोवर रेंजर और रोड सेफ्टी क्लब के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह रैली महाविद्यालय से ढलियारा बाजार तक निकाली गई और इस रैली में बच्चों ने जोरदार नारेबाजी के साथ जनता का सड़क सुरक्षा के बारे में ध्यान केंद्रित किया। इसके पश्चात रोड सेफ्टी क्लब के माध्यम से एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस भाषण प्रतियोगिता में लगभग 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया और सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखें। भाषण प्रतियोगिता में बी वॉक विभाग से प्रियंका, द्वितीय स्थान पर सविता और तृतीय स्थान पर पारस रहे।
निर्णायक मंडल में प्रो. सुनीता शर्मा और प्रो. कंचन में रनौत उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक रोड सेफ्टी क्लब के समन्वय प्रो. राजीव ठाकुर और सदस्य प्रो. बंदना राणा रहे। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. राजीव ठाकुर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क नियमों का पालन बहुत ही आवश्यक है।क्योंकि हमें विकास के मार्ग के साथ-साथ से स्वयं को भी सुरक्षित रखना है, ताकि हम यदि स्वस्थ होंगे सही होंगे, तो देश के निर्माण में उचित भूमिका निभा सकते हैं, बहुत सारे दुर्घटनाएं हमारी लापरवाही से होती है। हम लोगों ने स्वयं को दुर्घटनाओं से स्वयं बचाना है और आम जनता में भी यह संदेश ले जाना है कि सड़क नियमों का ईमानदारी से पालन हो। इस अवसर पर महाविद्यालय के अध्यापकों और विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ भी ली।
