इंदाैरा : छात्रों द्वारा ग्रामीणों को रोड सेफ्टी की दी गई जानकारी
( words)
मनीष ठाकुर । इंदाैरा
रोड सेफ्टी क्लब महाविद्यालय सुघ भटोली द्वारा ग्राम पंचायत सुघ भटोली तक रैली का आयोजन किया गया। छात्रों ने रोड सेफ्टी के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। इस रैली में कॉलेज के सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रदर्शनियां कर सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। इस उपलक्ष्य पर प्रो. शशिभूषण, प्रो. पंकज कौशल, प्रो. जगन व अन्य गणमान्य स्टाफ उपस्थित रहा।
