इंदौरा कॉलेज में रोड सेफ्टी मंथ-2024 का शुभारंभ
**कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. योगेश पॉल ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता
**सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करने की ली शपथ
राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में रोड सेफ्टी क्लब द्वारा रोड सेफ्टी मंथ-2024 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. योगेश पॉल ने की। इस अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब के नोडल ऑफिसर प्रो. आरके गुप्ता ने बच्चों को रोड सेफ्टी अवेयरनेस से संबंधित जानकारी दी और बताया कि महाविद्यालय में आज से रोड सेफ्टी मंथ-2024 का आगाज किया गया। इसके तहत महीने भर विभिन्न क्रियाकलापों का आयोजन किया जाएगा।
आज पहले दिन महाविद्यालय के छात्रों, टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करने की शपथ ली। वहीं, भविष्य में अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक करने का प्रण लिया। महाविद्यालय के लगभग 650 छात्रों ने यह प्रतिज्ञा ली।
