शीतला माता मंदिर तक रोड होगा पक्का, सोलिंग का कार्य शुरू
सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पट्टाबरावरी के महिला मण्डल भवन से शीतला माता मंदिर तक सम्पर्क मार्ग पक्का हो रहा है जिसका सोलिंग का कार्य आरम्भ हो गया है। बीडीसी सदस्य डी डी कश्यप द्वारा इसके लिए फण्ड उपलब्ध करवाकर मंदिर तक जाने वाले इस रास्ते को पंचायत के सहयोग से पक्का करवाया जा रहा है।
डी डी कश्यप ने बताया कि एस्टीमेट न बनने के कारण काफी समय से यह कार्य रुका हुआ था। लेकिन अब पँचायत द्वारा एस्टीमेट तैयार होने व बी डी ओ सोलन तथा तकनीकी सहायक के सहयोग से यह कार्य आरम्भ हो गया है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से शीतला माता मन्दिर व निर्माणधीन बांके बिहारी मन्दिर तक आने जाने की श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।
डी डी कश्यप, पंचायत प्रधान प्रोमिला कौशल, उप प्रधान राकेश कौंडल, सुखराम, जगदीश शर्मा, राम चन्द शर्मा, कृष्ण चन्द, राजकुमार, हंसराज शर्मा, बिशन दास, रोशन लाल, मस्तराम, हरिराम, लायक राम, शालू, देवराज, दीनानाथ, देवी चन्द, राम आदि ने इस कार्य के आरम्भ होने पर खुशी जाहिर करते हुए बीडीओ सोलन व तकनीकी सहायक को सहयोग के लिए धन्यवाद किया है। गौर रहे कि शीतला माता मन्दिर के नजदीक ही पट्टाबरावरी में निर्माणाधीन बाँके बिहारी मन्दिर का कार्य भी चला हुआ है और जल्द ही वृन्दावन की तरह यंहा भव्य मन्दिर का निर्माण पूरा हो जाएगा।
