जयसिंहपुर : 18 से 26 दिसंबर तक कंक्रीट व टाइल का कार्य होने से सड़क मार्ग रहेगा अवरुद्ध
( words)
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
लोक निर्माण विभाग उपमंडल बालकरूपी के अंतर्गत आलमपुर सकोह सड़क पर ठाकुरद्वारा चौक पर सड़क में कंक्रीट व टाइल बिछाई जाएंगी। इसके चलते यह सड़क 18 से 26 दिसंबर तक यातायात के लिए बाधित रहेगी। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता संजय सूद ने बताया कि इस बीच वाहन चालकों को सकोह वाया जीहण टिक्कर सड़क को वैकल्पिक मार्ग के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।
