नादाैन : आम आदमी पार्टी के मंडी में रोड शो का जलवा, जायजा लेने आए अमृतसर के मेयर
फर्स्ट वर्डिक्ट। नादाैन
आम आदमी पार्टी के सयोंजक केजरीवाल और नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान 6 अप्रैल को मंडी से रोड शो के जरिये हिमाचल में अपना शक्ति प्रदर्शन करने जा रहे है। हिमाचल में चली आ रही भाजपा औऱ कांग्रेस आम आदमी पार्टी के अस्तित्व को अभी भी नकारती जा रही है। क्योंकि आम आदमी पार्टी ने इनके अस्तित्व को खतरा पैदा कर दिया है और आम आदमी पार्टी की लहर में इनको अपने गुम होने का डर सता रहा है, जिससे इन पार्टियों के नेता अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।
आज इसी रोड शो की रूप रेखा तैयार करने अमृतसर के मेयर कर्मजीत सिंह रिंटू नादौन विधानसभा की टीम से मिले तथा रोड शो की तैयारियों का जायजा लिया। नादौन विधानसभा से कार्यकर्ताओं का एक भारी हुजूम जाने की तैयारी में है। इसकी संख्या 500 से ऊपर होगी। अमृतसर के मेयर से इस बाबत एक मीटिंग हुई, जिसमें नादौन विधानसभा अध्यक्ष विकास डोगरा, राज्य उपाध्यक्ष विजय शर्मा, उपाध्यक्ष विपन कुमार चुनकु, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, संगठन मंत्री मनोज कुमार, राज्य ओबीसी संगठन मंत्री शैंकी ठुकराल, राज्य ओबीसी उपाध्यक्ष मुलख राज, सह सचिव सेठी कुमार मौजूद रहे।