रोहड़ू कांग्रेस ने सामाजिक कुरीतियों व किसान विरोधी नीतियों का किया विरोध
रोहड़ू। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रोहड़ू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वी जयंती व देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला की अध्यक्षता में मनाई गई।
इस अवसर पर अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला ने कहा कि महात्मा गाँधी ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने स्वतंत्र भारत के लिए रामराज्य का सपना देखा था। गाँधी को श्रद्धांजलि देने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि पूरी दुनिया यह प्रण ले कि हम किसी भी हिंसासे परहेज करेंगे, अहिंसा के विचारों से ही समानता, मैत्री भाईचारे को दुनियाभर में स्थापित किया जा सकता है।
कुल्ला ने कहा कि गाँधी के सिद्धांत आज भारत ही नही पूरी दुनिया ने प्रासंगिक है जैसे एक दूसरे के धर्म को समझना और उसका समान करना, ऐसी आर्थिक नीति बनाना जिससे सभी का विकास हो और प्रकृति को कम से कम नुकसान पहुँचे। दुनिया भर के कई देशों में महात्मा गाँधी की प्रतिमाएं लगी है। कांग्रेस मंडल ने यह जयंती किसान मजदूर बचाओ दिवस के रूप में भी मनाई गई जिस पर सरकार द्वारा किसान विरोधी बिल का भी सामूहिक विरोध किया गया। इस को लेकर किसानों के हक में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया जो आगामी 10 अक्टूबर तक चलेगा।
वही मौके पर यूपी के हाथरस में हुए रेप का ब्लॉक कांग्रेस ने कड़े शब्दों में निदा करते हुए कहा कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। मृतक लडक़ी के आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। कुल्ला ने कहा हाथरस की पीड़िता के परिजनो से मिलने जा रहे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी जो सांत्वना देने जा रहे थे जिनको यूपी की भाजपा सरकार के इशारे पर जिस तरह से पुलिस ने बलपूर्वक ज़बर्दस्ती रोका, उनके साथ धक्का मुक्की की गई, अभद्र व्यवहार किया गया, वो बेहद आपत्तिजनक व निंदनीय है। इस मौके पर करतार सिंह कुल्ला, सोहन लाल चौहान, सुरेन्द्र चौहान, कुलदेव ठाकुर, रविन्द्र जोरटा, सतपाल गोल्डी, रविन्द्र ठाकुर, सुदेश चौहान, मेहर सिंह चौहान, अश्वनी शर्मा, ललित घेष्टा, अलोद चौहान, विकी कवालटा, रक्षा जोकटा, अंकिता ठाकुर आदि उपस्थित रहे।