Rohru News Update : सिधरोटी गांव बनेगा मॉडल इको विलेज
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सिधरोटी गांव को "मॉडल इको विलेज " के रूप में विकसित करने हेतू चयनित किया है। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष प्रदेश के केवल चार ही गांव चयनित हुए हैं जिसमे से ग्राम सिधरोटी भी एक है। सरकार इसके सतत् विकास के लिए 50 लाख या इससे अधिक की योजनाओं का कार्यन्वयन कर सकती है जो हमारे ग्रामवासियों की भागीदारी एवं योजनाओं पर निर्भर करेगा। वहीं ग्राम लोअरकोटी की प्रधान अवन्तिका चौहान ने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत सौर ऊर्जा का अधिकतम उपयोग करना, गांव का सौंदर्य करण करना, इको टूरिज्म के द्वारा रोजगार के अवसर सृजित करना, सीवरेज, ठोस एवं तरल कचरा का प्रबंधन करना, प्राकृतिक जल स्रोतों को पुर्नजिवित व संरक्षण करना, वर्षा जल संग्रहण करना, वृक्षारोपण करना इत्यादि कार्य किए जाने हैं जिससे स्वच्छ पर्यावरण प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि गांव की इको विकास योजना बनाने का कार्य शीघ्र आरम्भ होगा।
