रोनहाट : कोटी-बोंच पंचायत के आयुष ठाकुर का कुनिहार नवोदय में चयन
( words)
सिरमौर जिला रोनहाट क्षेत्र की कोटी-बोंच पंचायत के बोंच गावँ रहने वाले आयुष ठाकुर का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार के लिए हुआ है। आयुष ठाकुर इससे पहले सनातन धर्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन में पढ़ाई कर रहे थे। आयुष के चयन से क्षेत्र ने खुशी की लहर है और उनके परिवार सहित स्कूल के स्टाफ ने आयुष को नवोदय में चयन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
