धर्मशाला : रूचिका और रितिका ने स्वर्ण पदक जीतकर किया जिला का नाम रोशन

फर्स्ट वर्डिक्ट। धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन महाराजा पैलेस बैजनाथ में 16 और 17 जुलाई को किया गया, जिसमें प्रदेश के लगभग 200 खिलाड़ियों भाग लिया। इस आयोजन में वरिष्ठ महिला काता प्रतियोगिता के एकल महिला वर्ग में रितिका जम्वाल ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, वरिष्ठ महिला टीम काता प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा की ओर से दोनों बहनों रितिका जम्वाल और रूचिका जम्वाल ने भाग लिया और स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही।
स्वर्ण पदक जीतने पर उपायुक्त
डॉ. निपुण जिंदल ने दोनों खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर बधाई दी और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अतिरिक्त हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप के आयोजकों और पदाधिकारियों का भी धन्यवाद उपायुक्त द्वारा किया गया।