जयसिंहपुर : सचिन का राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंंपियनशिप में हुआ चयन
( words)
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
विधानसभा जयसिंहपुर कि ग्राम पंचायत वालकुंजा के सचिन कुमार पुत्र सरवन कुमार का चयन राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए हुआ है। राजस्थान के उदयपुर में 3 दिसंबर तक चलने वाली चैंपियनशिप नारायण सेवा संस्थान, डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट कौंसिल ऑफ इंडिया व व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग प्लेयर्स को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता को राजस्थान रॉयल स्पौंसर कर रही है, जिसमें हिमाचल की टीम ने पहले मैच में उड़ीसा की टीम को हराकर इस प्रतियोगिता में बढ़त हासिल की। राजस्थान में चल रही इस प्रतियोगिता में देश के 16 राज्यों की टीमों ने भाग लिया।
