सोलन : साईं इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया विश्व जल दिवस
( words)
साईं इंटरनेशनल स्कूल में आज विश्व जल दिवस मनाया गया। विश्व जल दिवस 22 मार्च को आयोजित एक वार्षिक संयुक्त राष्ट्र दिवस है, जो पानी के महत्व पर प्रकाश डालता है। इस अवसर पर साईं इंटरनेशनल स्कूल ने छात्रों के लिए क्राउन मेंकिग, रिस्ट बैंड, स्लोगन राइटिंग और पोस्टर मेकिंग आदि विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया।
जूनियर कक्षाओं के बच्चे नीले रंग के परिधानों में आए। विद्यालय के चेयरमैन रमिंदर बावा ने छात्रों को विश्व जल दिवस के अवसर पर जल का सही उपयोग करने व दुरुपयोग न करने का संदेश दिया। विश्व जल दिवस 2023 की थीम को परिवर्तन से जोड़ा गया है। इस साल ‘परिवर्तन में तेजी’ को थीम बनाया गया है।
