साेलन : दुर्घटनाओं से बचने के लिए लाेगाें ने बेसहारा गौवंश के गले में डाले रिफ्लेक्टर्स
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
गौरक्षा अभियान के अंतर्गत आज हमने जाबली से लेकर एचएमटी पिंजौर तथा टिपरा एवं रामबाग रोड कालका एवं कालका रामबाग के पास सड़क पर घुम रहे लगभग 100-110 बेसहारा गौवंश के गले में रिफ्लेक्टर्स डाले नेशनल हाईवे पर रात्रि के समय होने वाली दुर्घटनाओं से प्रेरित होकर इन प्रोजेक्ट को डिजाइन किया गया था। इस प्रोजेक्ट को सोहन राजपुत और हरविंद्र ठाकुकर ने डिजाइन किया था, आज सुबह 11 बजे से यह प्रोजेक्ट परवाणू से शुरू किया गया और जाबली तक प्रत्येक गाय के गले में रिफ्लेक्टर्स डाले गए, जाबली से टीपरा होते हुए एचएमटी और वहां से वापस आकर कालका टीपरा सड़क एवं रामबाग रोड के पुल पर भी गौवंश के गले में रिफ्लेक्टर्स डाले, रिफ्लेक्टर्स डालने के लिए सोहन राजपूत, हरविंदर ठाकुर, विनय जैन, राजीव गुप्ता, मनीष कुमार, राजीव सचदेवा, हिमानी राजपूत, मोनिशा शर्मा, निकिता शर्मा, और धनश्याम शर्मा और युवराज ठाकुर भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर इनर व्हील क्लब प्रगति परवाणू से रितू प्रभाकर, आभा अग्रवाल सपना गांगटा ने भी आज सहयोग किया, इस प्रोजेक्ट में लीगो टेलर्स परवाणू, ग्रीनशैफ एप्लाईसेंस लिमिटेड परवाणू, त्रिमूर्ति ग्राफिक्स और गैलेक्सी मार्केटिंग का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस प्रोजेक्ट को बनाने वाले सोहन राजपूत और हरविंदर ठाकुर का कहना है कि वो अभी और गौवंश के गले में रिफ्लेक्टर्स डालेंगे। उन्होंने इस प्रोजेक्ट में सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि हम भविष्य में इस तरह के सहयोग की उम्मीद करते हैं।
