जयसिंहपुर और कर्णघट के जंगलों में चंदन तस्कर गिरोह ने काटे पेड़
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
उपमंडल के अंतर्गत जयसिंहपुर के बाद अब ग्राम कर्णघट पंचायत के वार्ड-4 अप्पर कमोद जमन खोलू नाम जगह से काटे गए 10 से 12 चंदन के पेड़। जानकारी के अनुसार अप्पर कमोद के रहने वाले नीवासी रमेश चंद चाडक जो की इन दिनों अपने घर से बाहर है। उन्हें जब यह पता लगा उनकी जमीन से चंदन के पेड़ काटे गए हैं, तो उन्होंने इसकी शिकायत तुरंत जयसिंहपुर वन विभाग में कार्य करने वाले डिप्टी रेंजर दुनीचंद को मोबाइल माध्यम से दी। जयसिंहपुर वन विभाग के डिप्टी रेंजर दुनीचंद का कहना है, उन्हें चंदन के पेड़ करने की शिकायत मिलते ही अप्पर क्रमांद जमन खोलू नाम जगह वह अपनी टीम के साथ गए और मौका पर देखा कि चंदन के पेड़ काटे गए हैं और कुछ चंदन के पेड़ों को कटा हुआ ही छोड़ करके चले गए हैं।
चंदन के तस्करी करने वाले उधर जयसिंहपुर वन विभाग के रेंजर ऑफिसर अजीत कुमार का कहना है कि हमारे जयसिंहपुर वन विभाग की टीमें इन दिनों जहां से हमें मोबाइल कॉल माध्यम से शिकायत आ रही है, चंदन के पेड़ काटने गए की। उसी स्थान पर हमारी टीमें रात को गश्त लगाकर चंदन तस्कर को पकड़ने के लिए अपना कार्य कर रही है। गौरतलब है की अप्पर कमांद जमन खोलू नाम की कुछ जगह वन विभाग के अंतर्गत भी आती और इस स्थान से लगभग 50 मीटर दूरी पर स्थानीय लोगों के घर भी है। चंदन तस्कर अब कैसे चंदन के पेड़ों को काट करके ले जाते होंगे यह सभी प्रकार की बातें आजकल स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और कौन व्यक्ति होगा इतनी ज्यादा संख्या में चंदन के पेड़ों को काट करके लाखों रुपए का मुनाफा कमा रहा होगा। यह आखिरकार अचानक कहां से सक्रिय हो गया चंदन तस्कर गिरोह।
