ज्वालामुखी में चंदन तरस्करों ने 15 पेड़ों पर किया हाथ साफ
( words)
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत बीती रात अज्ञात चंदन तस्करों द्वारा जगदीश लाल कौंडल पुत्र भोला राम निवासी वार्ड- 6, नगर परिषद व तह. ज्वालामुखी, जिला कांगड़ा के 15 चंदन के पेड़ उसकी मलकिती भूमि से काटे गए हैं। पेड़ काटने की सूचना पेड़ मालिक को जमीन में पहुंचने पर मिली है, परंतु पेड़ों के मालिक द्वारा अभी तक भी थाना में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।ज्वालामुखी क्षेत्र में लगातार चंदन तस्करों द्वारा चंदन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा है।
