संगड़ाह : अंधेरी गांव में तेंदुए ने आधा दर्जन बकरियों को बनाया निवाला
बबलू किसान की चार और सुरेंद्र सिंह की दो बकरियों को बनाया शिकार
उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव अंधेरी में तेंदुए ने आधा दर्जन बकरियों को अपना निवाला बनाया। स्थानीय पंचायत प्रधान विक्रम सिंह विक्की ने बताया कि बबलू नामक किसान के बाड़े की छत तोड़कर जहां चार बकरियों और सुरेंद्र सिंह की दो बकरियों को अपना शिकार बनाया है।
गत रात्रि हुई इस घटना का पता आज सुबह चला। ग्रामीणों ने बताया कि फॉरेस्ट गार्ड सत्य प्रकाश शर्मा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा चुका है। पंचायत प्रधान विक्रम सिंह ने विभाग से जल्द प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा राशि जारी करने की मांग की। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगातार इलाके में दर्जनों पशुओं को अपना निवाला बना चुके तेंदुए को पकड़ने की भी मांग की।