संगड़ाह : नारी शक्ति वंदन समारोह में संदेशखाली में महिलाओं पर हुए अत्याचार की निंदा
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बुधवार को उप मंडल मुख्यालय संगड़ाह मे आयोजित नारी शक्ति वंदन समारोह के समापन में पश्चिमी बंगाल के संदेशखाली में तृणमूल कांग्रेस नेता द्वारा महिलाओं के साथ किए गए उत्पीड़न की कड़ी निंदा की गई। भाजपा जिला सिरमौर इकाई के विनय गुप्ता व सिरमौर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल आदि वक्ताओं ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, बंगाल में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है।
इस अवसर पर महिला मोर्चा रेणुकाजी मंडल इकाई की पदाधिकारियों के अलावा पंचायत समिति नाहन की अध्यक्ष अनिता शर्मा व भाजपा नेता नारायण सिंह, प्रताप तोमर, रणवीर ठाकुर, शकुंतला चौहान व मेलाराम शर्मा आदि भी मौजूद रहे। इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के संदेशखाली में संबोधन का प्रसारण भी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा।