संगड़ाह: सैंज में महिलाओं ने नशेे के खिलाफ निकाली रैली
जिला सिरमौर के संगड़ाह ब्लॉक की ग्राम पंचायत संैज में आजकल नशे और जुए की गतिविधियां बहुत जोरों पर हंै। नारी शक्ति ग्राम संगठन ग्राम पंचायत सैज की महिलाओं ने रविवार को डालयानु से सैंज घाट और संैज घाट से सैज गांव तक नशे और जुए के खिलाफ एक रैली निकाल कर लोगों को इन बुराइयों के खिलाफ जागरूक किया। रैली दो सड़का से सैंज गाव तक निकाली गई, जिसमें काफी महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं का कहना है कि इस पंचायत में शराब, जुआ, चरस आदि नशा बढ़ता जा रहा है। नशे के आदी लोग जंगलों, ढाबों, दुकानों व होटलों में बैठे रहते हैं, जिससे गांव के बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है।
इस रैली की संचालक व प्रधान, नारी शक्ति ग्राम संगठन, ग्राम पंचायत सैज सुरेंद्रा ठाकुर का कहना है कि हमारी मुहिम हर घर नशा मुक्त की है और यह मुहिम लगातार जारी रहेगी।
इस रैली में आशा कार्यकर्ताओं व ग्राम पंचायत सैंज के 13 स्वयं सहायता समूह तथा महिला मंडलों की महिलाओं ने भी भाग लिया। रैली में शामिल किरण (आशा कार्यकर्ता), सुमित्रा देवी, दया देवी, चद्रेश, किरण, प्रोमिला, सोमो देवी, विनीता, बबली शर्मा, नीतू बाला, उषा, निकिता, बबली शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान सैज करतार सिंह व उप प्रधान मेला राम व सभी वार्ड मेंबर का भी पूरा सहयोग रहा। इस रैली में संगड़ाह एसडीएम व पुलिस प्रशासन का काफी सहयोग रहा।