दानोघाट के युवा मंडल द्वारा कराड़ाघाट सहित अन्य जगहों को किया गया सेनिटाइज
( words)
दाड़लाघाट : बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते ग्राम पंचायत दानोघाट के युवक मंडल कराड़ाघाट के प्रधान विनय कुमार की अध्यक्षता में कराड़ाघाट सहित अन्य जगहों को सेनिटाइज किया गया। इस अवसर पर पंचायत वार्ड सदस्य नीम चंद विशेष तौर पर उपस्थित रहे। जानकारी देते हुए युवक मंडल के सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सदस्यों द्वारा पूरे गांव को सेनीटाइज किया गया। उन्होंने बताया कि मंडल के सदस्यों ने कराडाघाट चौक सहित मंदिर, रास्तों व घर घर जाकर सेनीटाइज किया। साथ ही लोगों को कोरोना महामारी के बारे में भी जागरूक किया। इस मौके पर युवक मण्डल के सचिव अनिल शर्मा, मोहित शर्मा, विशाल शर्मा, तनुज शर्मा व संदीप शर्मा सहित युवा मंडल के अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
