कुनिहार : शारडाघाट स्कूल को एचएमआईएफ शाखा सोलन द्वारा भेंट की सैनीटाइजर किट एवं अन्य सामग्री
रंजीत ठाकुर । कुनिहार
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शारडाघाट को एचएमआईएफ शाखा तपन हुंडई मोटर सोलन एवं भारत के सबसे बड़े सामाजिक उद्यम लेबर नेट द्वारा हिमाचल प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में अधिकतम छात्रों की उपस्थिति को प्रोत्साहित करने स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा स्कूल के हाउसकीपिंग स्टाफ को स्कूल परिसर कीटाणुरहित करने के लिए प्रशिक्षण देना आदि के उद्देश्य से चलाए जा रहे बैक टू स्कूल परियोजना के अंतर्गत कंपनी के परियोजना संचालक अमित कुमार द्वारा सेनिटाइजेश स्प्रे पंप, थर्मल स्कैनर, पीपीई किट तथा स्कूल के सभी छात्रों को सेनिटाइजेशन किट भेंट की गई। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य पवन वर्मा, समाज सेवी के डी तनवर व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।
