ज्वालामुखी : भडोली स्कूल में संजीव मिश्रा ने बच्चों को दिए सेना में जाने के टिप्स
विनायक ठाकुर। ज्वालामुखी
डीएवी भडोली स्कूल में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के सौजन्य से एक सत्र का आयोजन कक्षा 10वीं से 12वीं के बच्चों के लिए किया गया। जिसमें इंस्पेक्टर संजीव मिश्रा, इंस्पेक्टर नरेंद्र, कॉन्स्टेबल लैब असिस्टेंट बलजीत कौर, कॉन्स्टेबल रवि कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि किन-किन तरीकों से वे आर्मी में जा सकते हैं। हर युवा का सपना होता है कि वह फौज में भर्ती होकर देश की सेवा करना। उसके लिए उन्होंने विभिन्न प्रकार के मापदंडों को बच्चों के साथ सांझा करके उन्हें फिजिकल फिटनेस गतिविधि, नशा जैसी दुर्व्यसनों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। अपने ब्राइट कैरियर के लिए वे आर्मी का चुनाव कर सकते हैं। अंत में प्रधानाचार्य ने उन सब का तहे दिल से धन्यवाद किया और उनके द्वारा बताए गए सैनिक भर्ती के मापदंडों को अमल करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया।
